ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए बीडीओ नूरपुर द्वारा निर्धारित की गईई श्रम कार्ड बनवाने के लिए बीडीओ नूरपुर द्वारा निर्धारित की गई पात्रता

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए बीडीओ नूरपुर द्वारा पात्रता निर्धारित की गई है। इसके तहत ई श्रम कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति की आयु 16 से 59 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही जो व्यक्ति हथकरघा कार्य से जुड़े हैं जिनमे मोची, बड़ेयी, घरों में बर्तन साफ करने वाली महिलाएं हैं, वह इसके तहत शामिल होकर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकती हैं।

इसके अतिरिक्त दर्जी का काम करने वाले, मनरेगा में कार्य करने वाले और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपना कार्ड बनवा सकती हैं। इस बारे अधिक जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि यह श्रम कार्ड नजदीकी लोकमित्र केंद्र में बनवाये जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सभी प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि पत्र व्यक्तियों के नजदीकी लोकमित्र केंद्र में श्रम कार्ड बनवाये जाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इसके लिए किसी भी तरह की फीस तय नही की है। उन्होंने बताया कि लोकमित्र केंद्र के इलावा लाभार्थी स्वयं एप्पलीकेशन डाउनलोड करके खुद को पंजीकृत कर सकता है, वहीं पंचायत सचिव के पास भी आवेदन देकर पंजीकरण किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ई श्रम कार्ड में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पंजिकृत करने के लिए पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की रोजाना रिपोर्टिंग होगी और सरकार को इसकी फाइनल रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...