नगरोटा सूरियां की 104 वर्षीय कौशल्या देवी ने लगवाई वैक्सिंग की दूसरी डोज 

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत पधर के गांव घनौटी की कौशल्या देवी पत्नी अंगत राम आयु 104 बर्ष ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आज कोरोना रोकथाम हेतु वैक्सीन की दुसरी डोज लगा कर उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो अभी तक भी वैक्सीन की पहली डोज लगाने में भी लुकाछिपी कर रहे हैं ।

इससे पहले पंचायत डोल भटहेड़ की केसरी देवी पत्नी चुनु राम आयु 109 वर्ष क्रोना रोकथाम के एवज में दोनों वैक्सीन डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। अब ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ एवं पंचायत पधर की दोनों बुजुर्ग महिलाएं कोरोना रोकथाम अभियान को सफल बनाने में एक प्रेरणास्रोत कीर्तिमान स्थापित करने का गौरवशाली इतिहास रच चुकी हैं।

अतः हर वर्ग को इन बुजुर्ग महिलाओं से प्रेरणा लेकर क्रोना रोकथाम वैक्सीन अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए ताकि हम खुद सुरक्षित रहते हुए औरों को भी सुरक्षित रख पाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...