27 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगी शिव पुराण कथा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

आगामी 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला कोतवाली बाज़ार स्थित सामुदायिक भवन में कष्ट मुक्ति समस्या निधन कामना सिद्धि शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

नवंबर के आखिरी में धर्मशाला शहर में शुरू होने जा रही शिव पुराण कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। महंत पुनीत गिरी ने बताया कि कथा शुभारंभ पर कलशों के साथ यात्रा निकलेगी। धर्मशाला कोतवाली बाजार के सामुदायिक भवन में शिव पुराण कथा का आयोजन 27 नवंबर से शुरू होगा। 28 नवंबर से दोपहर 2 बजे से सायं 5. 30 बजे तक कथा होगी।

इस अवसर पर गाजे, बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का समापन 5 दिसंबर को होगा। महंत पुनीत गिरी ने बताया कि अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 नवंबर, शनिवार को है।

इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान कालभैरव की पूजा करने का विधान है। इन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। भैरव अष्टमी के दिन शिव-पार्वती की कथा सुननी चाहिए। इस दिन महत्व को देखते हुए शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

महंत पुनीत गिरी की ओर से सभी प्रभु भक्तों को आमंत्रित किया जाता है कि इस शिव पुराण कथा में पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागी बने।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...