खाई में गिरा टिपर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के रजाना में टिपर के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में दो लोगों ने मौके पर जबकि एक ने मेडिकल कॉलेज नाहन में दम तोड़ा। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने ददाहू अस्पताल पहुंचाया। यहां पर दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। हादसा उस समय पेश आया जब रजाना से एक टिपर (एचपी71-0482) पत्थर भरने के लिए भूतमढ़ी की ओर जा रहा था।

रजाना से कुछ ही दूरी पर खडोन नाले के पास चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान टिपर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टिपर में सवार रविंद्र (20) निवासी लवाली और जगियाराम (47) निवासी गनोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संजय कुमार (21), अशोक कुमार (26) और निखिल (19) सभी निवासी नैरबागा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने ददाहू अस्पताल पहुंचाया। अशोक और निखिल की गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल अशोक ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर दम तोड़ दिया।

संगड़ाह थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी बालाराम ने बताया कि दोनों शवों को गहरी खाई से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक-एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज नाहन में दम तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। उधर, प्रशासन की ओर तहसीलदार संगड़ाह आत्माराम नेगी ने तीन में से दो मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...