करुणा मूलक आधार पर नियुक्ति के पात्र आश्रितों को दी जाए संबंधित विभागों में स्थाई नौकरी

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयम

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों के पदों पर करुणा मूलक आधार पर स्थाई रूप से सरकारी नौकरी की हकदारी रखने वाले आश्रितों को अब सरकार जो मल्टी टास्क वर्करों के रूप में नियुक्तियां देने का मसौदा तैयार करने जा रही बह आश्रितों के हकों का सरकार हनन कर रही है।

क्योंकि आजतक करुणा मूलक आधार पर नियुक्ति का आधार उसी विभाग में रहा है, जिस विभाग में आश्रित के संबंधी कार्यरत रहते हुए स्वर्ग सिधार जाते हैं और यह नियुक्तियां भी स्थाई रूप से होती रही हैं, जबकि अब आश्रितों को शिक्षा विभाग में औऊटसोर्स मल्टी टास्क वर्करों के रूप में नियुक्तियां देने की नीति सरकार द्वारा निर्धारित की जा रही जोकि किसी भी लिहाज से तर्कसंगत नहीं हैं ।

क्योंकि बहुत से आश्रित शिक्षित होने के कारण तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के हकदार हैं । जबकि इन्हें अब इस निर्धारित निति के आधार पर चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

अतः सरकार से मांग की जाती है करुणा मूलक आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां को संबंधित विभागों में नियमित रूप करने संबंधी पग उठाए जाएं ताकि आश्रितों को अपनी हकदारी अनुसार सम्मानजनक पदों पर स्थाई नियुक्ति प्राप्त हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...