नैहरिया ने रखी प्रवेश द्वार की आधारशिला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार की आधारशिला रखी। ग़ौरतलब है कि धर्मशाला का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राज्य के सबसे पुराने महाविद्यालयों में एक है।

इस अवसर पर विशाल नैहरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस महाविद्यालय में शिक्षण के साथ अन्य सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस महाविद्यालय ने शिक्षण के अतिरिक्त खेलकूद तथा अन्य सम्बद्ध क्रियाकलापों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस प्रवेश द्वार के निर्माण पर क़रीब 7-10 लाख रुपये ख़र्च होंगे।

इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 राजेश शर्मा ने विशाल नैहरिया का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...