
नूरपुर- देवांश राजपूत
सत्य साई सेवा समिति कांगड़ा द्वारा साईं बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नूरपुर आर्य कालेज में “मानवीय मूल्यों ” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए मानवीय मुल्यों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों के पतन के कारण समाज में अपराध और अशांति फैल रही है। एसडीएम ने कहा कि समाज में शांति और स्थिरता लाने के लिए हर शख्स को अपने नैतिक मूल्यों को पहचानना होगा।
इसके उपरांत कालेज की प्रधानाचार्य अरुणा शर्मा तथा सत्य साईं सेवा समिति के जिला प्रधान शेष भूषण ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सत्य साईं सेवा समिति की तरफ से सेवा समिति के पदाधिकारियों व कालेज के छात्रों ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके साथ सत्य साईं सेवा समिति के जिला प्रधान शेष भूषण, समिति के पदाधिकारी योगेश महाजन सुंदरी, अरविंद डोगरा, संजय शर्मा, कालेज प्रधानाचार्य अरुणा शर्मा व कालेज स्टाफ मौजूद रहे।
