राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में निम्न मांगो पर हुई चर्चा

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयम

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड कोटला की बैठक मंगलवार को खण्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानियां एवं महासचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त समन्वय समिति /जेसीसी की 27 नवम्बर को होने वाली बैठक को लेकर की गई जिसमे निम्न मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई?

1. एक ही पद पर लगातार 20 वर्षों से कार्य करने पर सी एंड बी अध्यापकों की तरह एक विशेष वेतन लाभ दिया जाये।

2.वर्ष 01-10-2012 से पूर्व एचटी/ मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति लाभ दिया जाये।

3. अनुबंध पर लगे सभी कर्मचारियों का कार्यकाल 02 वर्ष किया जाए एवं प्रोवेशन समय में जेबीटी अध्यापकों को अन्य कर्मचारियों की तरह पुरा वेतन दिया जाये।

4.प्राथमिक सहायक अध्यापक से नियमित जेबीटी अध्यापको को सरकार की पूर्व में निर्धारित पोलिसी के अधीनस्थ लाकर पिछले समय का वितीय लाभ दिया जाये।

5. प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये।

6. प्राथमिक पाठशालाओं में चल रहे रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाए वर्तमान में अकेले जिला काँगड़ा में 500 से अधिक जेबीटी के पद रिक्त हैं।

7. छठे वेतन आयोग का लाभ प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को अतिशीघ्र दिया जाये जिसमे मे भत्ते देते समय मंहगाई को भी जरूर ध्यान में रखा जाए।

उपरोक्त सभी मांगो को पूरा करने के लिए संघ ने मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं शिक्षा मन्त्री हिमाचल प्रदेश से गुहार लगाई है कि हमारी इन मांगो का जल्द निवारण कर हमारे इस वर्ग को राहत प्रदान करने की कृपा करें।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस प्रस्तव पर अपनी सहमति जताई बैठक में खण्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानियां महासचिव अशोक कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार राणा, कोषाध्यक्ष सलिन्द्र सिंह ,जिला उपप्रधान केवल सिंह , दविन्द्र गुलेरिया , राजीव पठानियां , कुलदीप सिंह , जगदेव जसरोटिया , रमन कुमार , नीलकमल सिंह , संग्राम सिंह ,संजय कुमार ,अजय कुमार ,मुनीष कुमार ,कर्ण सिंह, सुरिन्द्र कुमार , विनय कुमार जसवीर सिंह ,मलकीयत सिंह ,अनिर कुमार , रजिन्द्र जरियाल ,कुशल कुमार , राजीव कुमार निर्मल सिंह ,सुरजीत सिंह ,भीम सिंह एवं हेम राज आदि लगभग 60 अध्यापक उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...