वन विभाग ने पकड़ा खैरों से भरा ट्रैक्टर,तीन आरोपी फरार,एक काबू में

--Advertisement--

Image

25 से 30 खैर के मोछे बरामद, गत रात्रि का है मामला, ट्रैक्टर को लिया कब्जे में, जांच जारी,वन रक्षक साहिल शर्मा और संदीप सनवाल की सजगता के कारण पकड़े गए आरोपी।

नूरपुर-देवांश राजपूत

वन परिक्षेत्र नूरपुर में वन विभाग कोस समय बहुत बड़ी कामयाबी मिली जब वन विभाग के रक्षकों ने खैरों से भरे ट्रेक्टर को मौके पर दबोच लिया। डीएफओ नूरपुर विकल्प यादव ने मामले की जानकारी देते बताया कि वनकाटू गिरोह के क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के कारण जब रात को वनरक्षक साहिल शर्मा और संदीप सनवाल जब निरीक्षण पर निकले थे तो कुलाहण पंचायत के सुखालनाल के पास उन्होंने खैर के मोछों से भरा ट्रेक्टर पकड़ा।

उनके पहुंचते ही मौके से तीन लोग फरार हो गए और एक आरोपी को दबोच लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो पाया गया कि उन्होंने चार खैरों को काटा है। इसी के चलते विभाग के रक्षक ट्रैक्टर को वनपरिक्षेत्र कार्यालय नूरपुर ले आये। डीएफओ नूरपुर विकल्प यादव ने बताया कि वन रक्षक साहिल और संदीप की सजगता के कारण खैरों के मोछों से भरे ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर जो कि अप्लाइड नम्बर है, उसे जब्त कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यादव ने कहा कि जांच के दौरान ही पता लग पाएगा कि वन काटू गिरोह के तार कहाँ तक जुड़े है और इससे पहले यह कितने कारनामों को अंजाम दे चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...