चल रही थी शादी की तैयारियां, अब उठी अर्थी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एक दिन पहले तक सारे घर में खुशियों का माहौल था। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। घर का हर सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त था। छोटी बहन की शादी की तैयारियों के लिए भाई सामान लेने के लिए बाहर गया था, परंतु वो नहीं लौटा। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, वहां से शुक्रवार को भाई की अर्थी उठी।

शादी का सामान लेने के लिए भाई बाजार गया था। परंतु जिले के शिलाई उपमण्डल के रोनहाट-रास्त सड़क मार्ग पर उजालखाल नामक स्थान के समीप उसकी मोटरसाइकिल खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

मृतक युवक की पहचान भीम सिंह (30) पुत्र नट्टू राम निवासी गाँव देवलाह ग्राम पंचायत रास्त उपतहसील रोनहाट जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गाँव देवलाह ग्राम पंचायत रास्त उपतहसील रोनहाट जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

इस दुखद हादसे में मौत के आगोश में समाए भीम सिंह की बहन की शुक्रवार को शादी होनी थी। शादी के सामान के लिए युवक दून क्षेत्र की तरफ गया था, लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी घर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, पंचायत प्रधान जग्गो चौहान, पूर्व प्रधान सतपाल चौहान, हरी सिंह ठाकुर, रविंदर नंबरदार, डीआर चौहान, जीवन सिंह चौहान लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि रोनहाट से रास्त-तांदियों सड़क मार्ग की हालत को जल्द सुधारा जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।

डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...