पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म और हत्या का कैदी जंगल से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में तवी मोड़ के पास बुधवार सुबह फरार हुए विचाराधीन कैदी को पुलिस ने शुक्रवार को तारादेवी के जंगल से पकड़ा है। आरोपी डाडी राम उर्फ सागर (37) पुत्र टिलू चंद नेपाल निवासी है। बुधवार सुबह 11 बजे चक्कर कोर्ट में पेश करने ले जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

शिमला पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्यारोपी एक साल से कंडा जेल में अंडर ट्रायल पर बंदी था।

बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश करने के लिए चक्कर कोर्ट लाया जा रहा था। इस बीच, तवी मोड़ के पास बस से उतरे सिपाहियों की मौजूदगी में सड़क से जंगल की तरफ छलांग लगाकर भाग गया था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने कैदी को तारादेवी के जंगल से पकड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...