नगरोटा बगवां: झाड़ियों में मृत मिला तेंदुआ, दांत,नाखून नहीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां की पंचायत सेराथाना में नाले के साथ झाड़ियों में पुलिस ने मृत तेंदुए को बरामद किया गया। मृत तेंदुए के शरीर से नाखून एवं दांत गायब होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां की पंचायत सेराथाना में नाले के साथ झाड़ियों में पुलिस ने मृत तेंदुए को बरामद किया गया। मृत तेंदुए के शरीर से नाखून एवं दांत गायब होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनरक्षक उमेश कुमार ने दर्ज करवाए बयान में कहा है कि पंचायत प्रधान सुशील कुमार द्वारा झाड़ियों में मृत तेंदुआ पड़ा होने की सूचना दी गई थी। जिस इलाके से बदबू आ रही थी। झाड़ियों के समीप क्लच वायर से बनाई फाई मौके से बरामद की गई।

जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए फाई लगाई जाती है। माना जा रहा है कि उस में फंसने से तेंदुए की मृत्यु हुई। तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात दाह संस्कार किया गया।

डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि तेंदुए के शरीर से नाखून एवं दांत गायब होने की छानबीन की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह काम किसका है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपित तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसा पता चला है कि बहुत से लोग जंगली जानवों से फसलों को बचाने के लिए फाई का इस्तेमाल करते हैं। इसकी पड़ताल भी की जा रही है। यह फाई किसने लगाई थी। अभी पड़ताल जारी है, लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...