सीएम जयराम बोले- सीएम बनने की झूठी अफवाह फैलाकर विस में पहुंचना चाहती हैं डलहौजी की विधायक

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डलहौजी की विधायक मुख्यमंत्री बनने की झूठी अफवाह फैलाकर 2022 में विधानसभा में पहुंचना चाहती हैं। विधायक और उनके शुभचिंतक लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि वह जल्द बड़े आदमी बनने वाले हैं।

जिस उम्र में विधायक पहुंच चुकी हैं, उसके बाद उम्र ढलती है, बढ़ती नहीं है। इसलिए लोगों को झूठी अफवाह फैलाकर ठगना नहीं चाहिए। सीएम गुरुवार को चंबा के तलेरू में राष्ट्रीय बोट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में डलहौजी विस क्षेत्र में सिर्फ एक पुल का निर्माण हुआ। उस समय के मुख्यमंत्री शायद अपने विधायक की सुनते ही नहीं थे। भाजपा सरकार बनते ही डलहौजी विस क्षेत्रों में चार नए पुल बनाए गए हैं। 14 गांवों को सड़क से जोड़ा गया।

कांग्रेस अपने कार्यकाल में सिर्फ एक गांव तक ही सड़क पहुंचा पाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोर्ट के चक्कर काटने में ही पांच साल बिता गए। यही हाल प्रदेश और देश में कई कांग्रेस नेताओं का भी है।

उन्होंने कहा कि जमानत पर रिहा चल रहे कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनने की अफवाह फैलाकर विस चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं।

जनता जानती है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए साफ छवि का होना जरूरी है। मुख्यमंत्री के इस बयान से जिले और प्रदेश की राजनीति में खलबली मच सकती है। कांग्रेस भी इसके पलटवार में आगे आ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...