घुरकड़ी के गोपाल बाग में होगा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

विवेकानंद केंद्र, कन्या कुमारी की कांगड़ा शाखा और रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 19 नवंबर, 2021 को सुबह 10ः00 बजे घुरकड़ी गोपाल बाग में एक दिवसीय निःशुल्क ईएनटी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए विवेकानंद केंद्र, कांगड़ा के समन्वयक अषोक रैणा ने बताया कि ईएनटी मैक्स ग्रुप ऑव हॉस्पिटल्स के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सचदेवा इस शिविर में बीमार एवं ज़रूरतमंद लोगों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।

शिविर में भाग लेने के इच्छुक मरीज़ मौक़े पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रातः 09.30 से आरम्भ होगा। जो व्यक्ति कान, नाक, गले या गर्दन की किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं, वे इस निःशुल्क ईएनटी शिविर में सलाह एवं उपचार के लिए आ सकते हैं।

ग़ौरतलब है कि कोविड महामारी के चलते हर माह आयोजित होने वाले इस मासिक निःशुल्क ईएनटी शिविर की निरन्तरता में व्यवधान आने के कारण इसे बंद कर दिया था। सुधरते हालातों के मद्देनज़र मरीज़ों की सुविधा के लिए अब इस शिविर को पुनः आरम्भ किया गया है। शिविर से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी के लिए 9418105533 या 7876980394 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...