
शिमला-जसपाल ठाकुर
राजधानी शिमला में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। घटना सुबह 11 बजे की है जब धारा 302 के तहत मुलजिम ढाडी राम पुत्र टिलू राम ठियोग को कंडा जेल से चक्कर कोर्ट पेश करने के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान वह तवी मोड़ से पुलिस को चकमा देकर सड़क किनारे छलांग लगाकर भाग गया। वहीं कैदी के फरार होने से पुलिस विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं तथा फरार हुए कैदी की तलाश की जा रही है।
