पंजाब में चमके शाहपुर के कराटेबाज

--Advertisement--

Image

बटाला में इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में बच्चों ने जीते एक गोल्ड, चार सिल्वर, नौ ब्रांज मेडल

शाहपुर- नितिश पठानियां

न्यू करतार मार्केट शाहपुर में कराटे सीख रहे बच्चों ने एक बार पुन: शाहपुर का नाम रोशन किया है। इस बार मौका था पंजाब के बटाला में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप 2021 में शाहपुर की टीम ने एक गोल्ड मेडल, चार सिल्वर व नौ ब्रांज मेडल जीते है। अहम यह है कि इस अकादमी को खुले अभी दो माह हुए है तथा यहां के बच्चों ने दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड सहित अन्य मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शाहपुर की अंकिता भड़वाल ने गोल्ड मेडल जीता है।

अंकिता ने इससे पहले भी लुधियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि इस बार कई खिलाडिय़ों को मात देते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। आदित्य जम्वाल, अर्जुन, राधिका व सिमरन ने सिल्वर मेडल जीते है। पीहू भड़वाल, वेदा इंदौरिया, सहजप्रीत सिंह, मनसीरत, देव ऋषि, काम्या, काव्या, प्रभसीन कौर व रुद्राक्षी ने ब्रांज मेडल जीते हैं।

नि:शुल्क कराटे अकादमी के बच्चों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन से समाजसेवी व करतार मार्केट शाहपुर के मालिक अभिषेक ठाकुर ने कहा कि बच्चों फ्री प्रतिभा को निखारने के लिए वह हरसंभव सहायता करेंगे। अकादमी के संचालक अभिषेक ठाकुर ने कोच व बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें मेडल्स व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उनका मकसद शाहपुर के बच्चों को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने व आत्म रक्षा के गुर सीखना है, ताकि वे बेहतर खिलाड़ी बनने संग विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा भी कर सके।

अकादमी में कोई भी बच्चा नि:शुल्क ट्रेंनिग ले सकता है। यहां बता दे कि इससे पहले इस अकादमी के बच्चों ने लुधियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर दो सिल्वर व नौ ब्रांज मेडल जीते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...