आधे अधूरे फोरलेन पर डिवाइडर में जा घुसी कार, दो गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर आधा अधूरा फोरलेन निर्माण कार्य लोगों की बेशकिमिति जान का दुश्मन बना हुआ है। ताज़ा मामले में सुंदरनगर के नौलखा में मंगलवार देर रात एक दिल्ली नंबर की कार नौलखा के पास डिवाइडर से काफी जोर से टकरा गयी, जिससे दो कार सवार बुरी तरह घायल हुए है।

घायलों को स्थानीय लोगों व ट्रक चालकों ने नेरचौक मेडिकल कॉलज में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। कंक्रीट डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी में डिवाइडर के ऊपर लगा लोहे का गाडर कार के अंदर घुस गया था, जिससे घायलों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को एक घंटे का समय लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लोगों के साथ रेस्क्यू में सहयोग किया। इस दौरान एनएच पर दोनों ओर लंबा जाम भी लग गया। बताया जा रहा है कि जहाँ पर यह हादसा पेश आया वहाँ पर न तो कोई लाइट की व्यवस्था थी और न ही रिफ्लेक्टर थे जिस कारण अँधेरे में ये हादसा हो गया। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...