हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक की सूझबूझ ने बुझने से बचाए कई घरों के चिराग

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में पथ परिवहन निगम की बस में उस वक्त हाहाकार मच गया जब अचानक बस का गेयर बॉक्स में तकनीकी खराबी आ गयी लेकिन बस चालक की सूझबूझ ने कई घरों के चिराग बुझने से बचा लिए । बस में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे थे जो चालक की सूझबूझ की वजह से सुरक्षित हैं।

मामला जिला चंबा के अंतर्गत आते सुनारा सड़क मार्ग का है जहां रोजमर्रा की तरह सवारियों को चंबा की ओर ले जा रही कुंडी सुनारा चंबा पथ परिवहन निगम की बस थोड़ी दूर चलने के बाद नियंत्रण खोने लगी लेकिन चालक की सूझबूझ ने बस को तुरंत नियंत्रित कर लिया और बस बीच सड़क में रुक गई जिससे सभी यात्री सुरक्षित बस से नीचे उतर गए ।

आपको बता दें इस बस में रोज सुबह अधिकतर कर्मचारी व ऑफिस कार्यों से जाने वाले लोग सफर करते हैं ऐसे में अगर यह दुर्घटना घटती तो पूरे इलाके में मातम पसर सकता था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का गेयर बॉक्स टूट गया है जिस कारण ये हादसा हुआ लेकिन चालक की सूझबूझ ने दुर्घटना होने नहीं दी ।चालक की सूझबूझ कि लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

हालांकि बस बीच सड़क में खड़ी है इसलिए अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बाधित हो गया है जिस कारण काफी देर से लंबा जाम लगा हुआ है । उधर हादसे की सूचना परिवहन निगम विभाग की वर्कशॉप को दे दी गई है जहां से मकैनिक बस को ठीक करने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं साथ ही सड़क मार्ग बहाल करवाने के लिए पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...