एनएच सहित जिले की सड़कें बदहाल: कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पर्यटन को पंख लगाने के लिए ‘चलो चंबा’ अभियान चलाना प्रशासन की बेहतरीन पहल है। लेकिन, प्रदेश सरकार जिले से सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बनीखेत से भरमौर तक एनएच और जिले की अन्य बदहाल सड़के हैं। बाहरी राज्यों से चंबा आने वाले खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए प्रदेश सरकार ने हवाई सेवा की सुविधा नहीं दी है।

नतीजतन, लोग बदहाल एनएच से जिले में प्रवेश करते हैं। एनएच की कई जगह चौड़ाई स्टेट हाईवे से भी कम है। कई जगह ब्लैक स्पॉट तक दुरुस्त नहीं किए जा सके हैं। इरावती होटल में प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने ये शब्द कहे।

उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन स्थलों की भरमार है, जिन्हें अभी तक विकसित नहीं किया जा सका है। वैश्विक महामारी से हर वर्ग त्रस्त हुआ है लेकिन, उनकी सुध लेने की बजाय सरकार महंगाई की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।

मंडी से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहीं तक सिमट कर रह गए हैं। 2022 के चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। कहा कि प्रदेश भर में सैकड़ों हाइड्रो प्रोजेक्ट चल रहे हैं लेकिन, इन प्रोजेक्टों का स्थानीय लोगों और उनके विकास के लिए प्रयोग नहीं हो रहा है।

सरकार को चाहिए कि हाइड्रो प्रोजेक्ट के लाभ पर दो प्रतिशत प्रदेश सरकार को मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, पूर्व विधायक चुराह सुरेंद्र भारद्वाज, सुदर्शन ठाकुर, जगदीश हांडा, जितेंद्र सूर्या सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...