शाहपुर कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली प्रभात फेरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया महासचिव प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस के आदेशा अनुसार दिनांक 17 – 11 – 2021 को सुबह साढ़े 6:00 बजे से 7 बजे तक रैत पंचायत के गाँव, मोहल्लों में प्रभातफेरी के जरिये बढ़ती महँगाई, बढ़ती विरोजगारी, बढ़ते किसान-बागवान,ओर महिलाओं अत्याचार एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के खिलाफ पथ यात्रा निकाली।

कांग्रेस महासचिव प्रदेश कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर की जनता को इस अभियान में जोड़ने का काम किया। सुबह सुबह इस प्रभात फेरी में लोगो ने घरों से निकल कर इस बढ़ती महंगाई ,ओर समाज मे बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ खूब रोष निकाला।

पठानिया ने कहा कि सुबह सुबह इस जनजागरण अभियान में हर बर्ग के मुद्दों को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच ले कर जा रही है जिससे जनता भी खुद इस अभियान में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष निकाल रही है।आज प्रदेश की जनता इस तानाशाही सरकार से तंग हो चुकी है।जिससे आम नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ओबीसी अध्यक्ष सुरेश पटाकू,विपुल पटाकू,विराज शर्मा,विजय पठानिया,शेर सिंह,सुरिदर कुमार पटाकू,संजीव कुमार (संजू),जागीर सिंह, चैन सिंह,आशुतोष चौधरी, अभिनंदन, निखिल,ईशान,अभिषेक, साहिल,पर्व चौधरी ,साहिल भुलर ,सुरेश पटाकू,कुसम लता, सुषमा देवी,जयोति बाला, इच्छया देवी,अरुण शर्मा, संजय शर्मा,आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...