Speakers Conference :चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 500 पुलिस कर्मचारी संभाल रहे जिम्मा

--Advertisement--

Image

विधानसभा-राजभवन सहित होटलों के बाहर जवान तैनात, 500 पुलिस कर्मचारी संभाल रहे जिम्मा, वीआईपी के लिए 80 पीएसओ ट्रैफिक ड्यूटी के लिए 300 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात,दो आईएएस संग 37 एचएएस अधिकारियों को प्रोटोकॉल ड्यूटी,आल इंडिया सम्मेलन में शामिल होंगे 36 राज्यों के अधिकारी

शिमला- जसपाल ठाकुर 

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान विधानसभा से लेकर राजभवन सहित शिमला के शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इसके अलावा सम्मेलन में आने वाले वीआईपी के लिए बुक किए गए शिमला के निजी होटलों में भी पुलिस का पहरा है।सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला विशेष रूप से भाग लेने पहुंचे हैं।

करीब 100 वर्ष पहले 1921 में शिमला में प्रथम अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसे सुस्मरण करते हुए अब 100 वर्षों के उपरांत शिमला में आयोजन किया जा रहा है। इसमें 36 राज्यों की विधानसभाओं/ विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा प्रधान सचिव/सचिव भी भाग लेने पहुंचे हैं।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए दो आईएएस अधिकारियों सहित 37 एचएएस अधिकारी प्रोटोकॉल ड्यूटी के लिए लगाए गए हैं। वहीं, अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों सहित करीब 500 कर्मी तैनात किए गए हैं।

सम्मेलन की सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिस अधिकारियों द्वारा होटलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ते द्वारा विधानसभा के साथ होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है।

सम्मेलन में आने वाले वीआईपी एवं अधिकारियों के ठहरने के लिए शिमला के होटल पीटरहॉफ, होटल मरीना, होटल रेडिसन बुक किए गए हैं।

इसके अलावा सम्मेलन के दौरान शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न जगहों पर 300 पुलिस कर्मी अलग से तैनात किए गए हैं। वहीं, वीआईपी की सुरक्षा के लिए 80 अतिरिक्त पीएसओ लगाए गए हैं। सम्मलेन के दौरान सिविल ड्रेस में भी कई पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

क्या कहते हैं डीजीपी कुंडू

डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि 16 से 19 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि विधानसभा परिसर सहित होटलों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा, राजभवन एवं होटल पीटर हॉफ, होटल मरीना, होटल रेडिसन के वीआईपीस की सुरक्षा के लिए विभिन्न पुलिस टीमेें तैनात की गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...