महिला आईपीएस अफसर का खो गया कीमती पेन, ढूंढ़ने में लगा दी पुलिस

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला मुख्यालय कुल्लू में पुलिस भर्ती करवाने आई हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक महिला आईपीएस अधिकारी का महंगा पेन गुम हो गया। इसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस के जवान लगा दिए गए। हालांकि, पेन का पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी का गुम हुआ पेन चर्चा का विषय बन गया है। गुम हुए पेन की कीमत हजारों में बताई जा रही है।

पेन तलाशने में जुटे पुलिस कर्मचारियों ने ढालपुर में कई दुकानों में जाकर पूछताछ की। यहां तक कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। बताया जा रहा है कि बतौर कमांडेंट महिला आईपीएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती की ड्यूटी में आई हैं।

रविवार शाम को वह ढालपुर स्थित अस्पताल के आसपास की दुकानों में कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए आई थीं। इस दौरान उनका कीमती पेन कहीं खो गया। हालांकि, पेन को उन्होंने ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिल पाया।

ऐसे में सोमवार दोपहर के समय पुलिस के कर्मचारी दुकानों में पहुंचे और पेन के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...