वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि मनाई गई

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

महान स्वत्रंतता सेनानी वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि वीर दिवस के रूप में बुधवार को उनके पैतृक गांव वासा वजीरा में सादे समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर उनके सुरक्षा कचव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस मौके पर वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पठानिया ने सभी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया औऱ वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक शहीद परिवार को व   एक शौर्य च्रक विजेता दीपक पठानिया को शाल पहनाकर कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पठानिया ने बताया कि  वजीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि को वीर दिवस के रूप में सादे समारोह में मनाया गया। इस अवसर पर  हवन किया गया और वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा एक शहीद परिवार व एक शौर्य चक्र विजेता को सम्मानित किया गया। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया, केसीसी बैंक के डायरेक्टर करनैल राणा के अलावा राजिंद्र संबियाल,मनोज पठानिया,उदय पठानिया,कर्नल नरेंद्र पठानिया, जगदेव पठानिया,राजिंद्र पठानिया, धर्मवीर कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...