इन्वेस्टर मीट के बहाने बल्ह की उपजाऊ जमीन अदानी को सौंपना चाहती है जयराम सरकार

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने अब पूरे बल्ह को बर्बाद करने का मास्टर प्लान बना लिया है। समिति के अध्यक्ष जोगिंदर वालिया ने कहा कि पिछले कल शिमला में मंडी हवाई अड्डा विकास से संबधित बैठक में रन-वे को 1050 मीटर उत्तर सिहन चंडयाल की तरफ बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार केंद्र से वितपोषण हेतु गुहार लगाएगी, जो कदापि पूरी नही होगा, क्योंकि केंद्र पहले ही अपने सार्वजनिक उपक्रमो को निजी हाथों मे बेच रही है, ज्यादातर विमान व एयरपोर्ट पहले ही अदानी को बेचे जा चुके हैं और राज्य सरकार मार्च 2022 तक धर्मशाला एयरपोर्ट को भी निजी हाथों मे देने जा रही है।

जोगिदंर वालिया ने कहा कि समिति को अदेंशा है कि जयराम सरकार एकतरफा फैसला लेकर बल्ह की उपजाऊ जमीन को कौडिय़ों के भाव इन्वेस्टर मीट के बहाने अदानी को सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि बल्ह की उपजाऊ भुमि में एयरपोर्ट का निर्माण क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ते हैं, तो जो ट्रेलर अभी उपचुनाव मे लोगों ने दिखाया है, इससे भी ज्यादा बुरा खामियाजा विधानसभा चुनावों मे भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...