
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज भट्टियात विधानसभा क्षेत्र की बहु-उद्देशिय योजना खगल कुहल का पूजा पाठ करके कार्य का शुभारंभ विधायक विक्रम जरियाल ने जनता एवं विभाग की उपस्थिति में किया। इस सिंचाई योजना के निर्माण से 224 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि सिंचित होगी! जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानो को मिलेगा व पैदावार में बढ़ोतरी होगी व किसानो की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ।
विक्रम जरियाल ने बताया कि इस सिंचाई योजना को 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से तैयार करके जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया।
