मेडिकल स्टोर से पकड़ी नशीली दवाईयां, पुलिस ने गिरफ्तार किया दवा विक्रेता

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

सदर थाना ऊना के तहत आदर्श नगर अरनियाला में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाईयों की खेप बरामद की है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। हुआ यूं कि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान गुप्त सूचना के आधार पर आदर्श अरनियाला स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर दबिश दी।

एएसपी ऊना ने ड्रग इंस्पेक्टर की अगवाई में जब स्टोर की तलाशी ली, तो स्टोर से अल्प्राजोलम के 21,450 व ट्रामाडोल के 2,300 टेबलेट बरामद हुर्ईं। नशीली दवाइयां रखने के आरोप में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश शर्मा निवासी कुरियाला के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...