सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार रैगिंग निषेध अधिनियम पर करवाया अवगत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पेन इंडिया अवेरनेस एण्ड आउटरीच अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन शहीद अश्वनी कुमार स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में किया गया ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जितेंद्र कुमार ने की। उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकार के बारे में जागरूक होना चाहिए और अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि संविधान ने हमें बहुत से अधिकार दिए हैं जिनमें सबसे बड़ा अधिकार है समानता का अधिकार, कानून के समक्ष सभी जन बराबर हैं और सभी को न्याय पाने के समान अवसर उपलब्ध है।

उन्होंने रैगिंग निषेध अधिनियम पर जानकारी दी । रैगिंग के दोषियों पर रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछडे और कमजोर वर्ग खासकर महिलाएं असहाय, बच्चे, बूढ़े माता-पिता जिनका कोई अपना भरण-पोषण का सहारा नहीं है।

इन सभी को कानूनी अधिकारों से अवगत करवाने या वे अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ है ऐसे व्यक्तियो को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयासरत है। इस अवसर पर अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने मौलिक अधिकारों तथा मौलिक कर्तव्यों विषय पर जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने पोषण तथा सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश मन्हास , कोर्ट नाजर राजेश कुमार उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...