स्वारघाट में मंदिर का दानपात्र तोड़ चुराई नकदी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

प्राचीन महाकाली मंदिर के दान पात्र व सराय के ताले तोड़कर नकदी उड़ा ली है। यही नहीं, अज्ञात चोरों ने मंदिर की सराय के दरवाजों में लगाए गए चार ताले तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया है, लेकिन अन्य किसी सामान के साथ अज्ञात चोरों ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इन्होंने सिर्फ माता के दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी करके फरार हो गए।

हालांकि यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का पता मंदिर कमेटी के सदस्यों को आज सुबह चला। मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म चंद ने बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...