
गुरमुख सिंह रियाली- फतेहपुर
सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए फतेहपुर के मंड क्षेत्र में अस्थाई अनाज मंडी का निर्माण तो करवाया था जिसे बिना किसी नोटिफिकेशन के बंद कर दिया गया है। जिससे किसान परेशान है ।
सरकारी सूचना के मुताबिक 30 नवंबर तक सरकारी खरीद कि जाएगी। एफ सी आई के फैसले से किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है । मंडी बंद होने पर एफसीआई का वर्जन है कि अनाज मंडी रियाली में किसानों की आमद कम है। जिस वजह से यह फैसला लिया गया लेकिन 10 तारीख को किसानों की भारी आमद रही है और किसी की वी फसल को निचे उतारा नहीं गया है।
जिस वजह से किसानों में भारी रोष देखने को मिला है।इसी समय किसानों का दामन थामने ब किसानों की अवाज व किसान संयुक्त संघर्ष सेवा समिति मंडी क्षेत्र रियाली के सचिव विजय कुमार ने किसानों की सहमति से यह फैसला लिया है कि 30 नवंबर तक किसानों की धान की फसल खरीदी जाए। अन्यथा जो सरकार द्वारा खरीदी गई फसल है ।उसे किसान जथेबंदीयो व किसानों के सहयोग से उठने नहीं देंगे।
किसानों का कहना है कि अभी भारी मात्रा में धान की फसल खेतों में खड़ी अब किसानों की चिन्ता का कारण है कि वह अपनी फसल कहाँ बेचेगे। इस समय मौजूद किसान संघर्ष सेवा समिति मंडी क्षेत्र रियाली के सचिव विजय कुमार मेंबर संदीप ठाकुर सामू कसाणा बंटी ठाकुर राकेश कुमार शिव गणेश पूर्व प्रधान रमेश चंद , हेमराज, सुच्चा सिंह, आगम आदि हाजिर रहे।
अब देखना यह है कि आखिर किसानों की पुकार सुनी जाती है जा नहीं । किसानों की समस्या को लेकर हमारे संवाददाता ने जब डी एम विशाल गुप्ता से फोन कॉल के माध्यम से बात की तो उन्होंने बात आदसुनी में ही फोन कट कर दिया और कोई भी संतुष्टि जाने का उत्तर नहीं दे पाए ।
डी एम विशाल गुप्ता से बात की तो उन्होंने वताया की रियाली मण्डी मे कम किसान आने के कारण रियाली और अनाज मण्डी फतेहपुर को मिला दिया गया है रियाली के लिए टोकन जनरेट करने बाले किसानो को अनाज मंडी फतेहपुर शिफ्ट कर दिया गया है।
