भाजपा सेनापति ने छोड़ी सियासत, फतेहुपर से जिला महामंत्री ने लिया संन्यास

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद यहां सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई थी तथा अब भाजपा की हार के बाद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले पूर्व प्रत्याशी रह चुके कृपाल परमार ने चुनावों के दौरान चुप्पी साधे रखी और अब भाजपा जिला महामंत्री एवं फतेहपुर भाजपा की रीढ़ कहलाने वाले डा. सतीश शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राजनीति से सन्यास लेने की पोस्ट शेयर करके हलचल मचा दी है।

उन्होंने सोमवार देर रात अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है कि ‘मेरे सभी फेसबुक मित्रों से अनुरोध है कि मुझे किसी भी राजनीतिक पोस्ट के लिए टैग न करें। मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं हमेशा एक दोस्त के रूप में आपके साथ हूं और आप सभी की मदद करता हूं, लेकिन कृपया कोई मेरे साथ राजनीति नहीं करें।’ जैसे ही देर रात उन्होंने यह पोस्ट शेयर की तो अनेक कमेंट आने शुरू हो गए, जबकि कुछ लोगों ने इस अचानक लिए गए निर्णय पर हैरानी भी जाहिर की।

आगे भी साथ रहेंगे

डा. सतीश शर्मा का कहना है कि अब उम्र के हिसाब से राजनीति में सक्रिय रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सन्यास ले रहे हैं, जबकि एक दोस्त की भांति जनता के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ थे, साथ हैं और साथ ही रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...