पड़ोसियों ने घर में अकेली रह रही महिला से की गाली गलौज, बोले जातिसूचक शब्‍द

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने पर महिला ने दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा घर में घुस कर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना डमटाल के तहत 39 वर्षीय गोडी देवी उर्फ निकिता पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव व डाकघर हगवाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने थाना डमटाल में शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला का आरोप है कि उसके पति विदेश में नौकरी करते हैं तथा वह अपने घर में अकेली रहती है। उसने अपने घर की चारदीवारी का काम लगाया हुआ था। उनके पड़ोस में लगती जमीन के मालिकों को इस बात का पता था।

चार दीवारी का काम खत्म होने वाले दिन सन्नी पुत्र मदन सिंह निवासी गांव व डाकघर हगवाल व उसकी पत्नी नीलिमा ने उसके घर में आकर गाली गलौज किया। साथ ही जातिसूचक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हुए बाहर से आकर यहां बसने का ताना मारा।

इस पर थाना डमटाल में उपरोक्त की शिकायत भादंसं एससी, एसटी एक्ट व 451, 427,504,506,34 का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...