काॅलेज जा रही छात्रा से सरेआम मारपीट, भागने की हड़बड़ाहट में सिर पर लगी चोट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर स्थित पांवटा साहिब के अंतर्गत माजरा थाना के अंतर्गत काॅलेज से घर लौट रही युवती से सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आस-पास मौजूद लोगों के दखल के बाद आरोपी ने हड़बड़ाहट में अपनी कार में भागने की कोशिश की, लेकिन कार दीवार से टकरा गई। इसमें आरोपी के सिर पर चोट लगी है। 18 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने रास्ते में उसे घेरा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसके साथ एक ओर लड़का भी मौजूद था।

युवती के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी ने उससे मारपीट व छेडछाड़ की थी। बार-बार काॅलेज में आकर भी परेशान करता है। काॅलेज जाने के दौरान कार (HR 29 AC-6768) लगाकर उसका रास्ता भी रोकता है। इसके बाद युवती पांवटा थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी युवती का मेडिकल करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि एक लड़का उसका पीछा करता था और उसे परेशान करता था। आज उस लड़के ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसने पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ राघव ने बताया कि पुलिस द्वारा एक युवती को मेडिकल के लिए लाया गया था जिसने बताया कि एक लड़के ने उसके साथ मारपीट की है। मेडिकल की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-341, 354डी व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...