घर लौट रहे युवक की ढांक से गिर कर मौत

--Advertisement--

Image

चंबा-भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत कुरैना में ढांक से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र जग्गो राम वासी गांव बटकर के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इतल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

बटकर गांव का मनोज कुमार रविवार देर शाम चंबा से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में लोहई फाट में पांव फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे जा गिरा। मनोज कुमार को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत उसे अचेतावस्था में उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच घटना की सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना से एक टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के उपरांत घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया। पुलिस ने आरंभिक जांच व परिजनों के बयान के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...