अनूप जलोटा के भजनों से दी बाली को श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

पूर्व मंत्री स्व. जीएस बाली के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में राजनीति से लेकर कई दिग्गजों ने हिस्सा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों से बाली को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि बाली जिंदादिल इंसान थे। इस दौरान कई गणमान्य लोग दिनभर पहुंचे। जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह वाली ने सबसे मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान सुखविंदर सुक्खू भी श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। हिमाचल के विकास के लिए उन्होंने जो भी सपने देखे उन्हें पूरा किया। बेरोजगारी को लेकर वह चिंतित रहते थे और युवाओं के रोजगार के लिए हरदम प्रयास करते थे। बाली के साथ उनका साढ़े चार दशक पुराना रिश्ता रहा था। विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले जीएस बाली का निधन 29 अक्टूबर को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते हुआ था।

पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बाली के भीतर काम करने का एक अनोखा जज्बा था। सभा में मेजर विजय सिंह मनकोटिया, राजेश धर्माणी, रोहित ठाकुर, भवानी पठानिया, सुखविंदर सुक्खू, किशोरी लाल मौजूद रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...