शाहपुर पुलिस ने रैत में 5.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक धरे।

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

शाहपुर पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक धर्मशाला क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।थाना शाहपुर के एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने रैत में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान स्विफ्ट कार एचपी 06ए 1098 में सवार गाड़ी चालक किरण कुमार (31) निवासी धर्मशाला और गौरव कुमार (31) निवासी गाँव/डाकघर शामनगर, तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा से 5.5 ग्राम चिठ्ठा बरामद किया है।

दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी धर्मशाला और गगल थाना में केस दर्ज है। इनमें से किरण कुमार धर्मशाला पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मी का बेटा है। ये दोनों नशे के आदि बताए जा रहे हैं। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी पूछताछ शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...