हिमाचल पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां तय

--Advertisement--

Image

हिमाचल में  पुलिस में पुरुष कांस्टेबलों के 932, महिला कांस्टेबलों के 311 और पुरुष चालकों के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। पुलिस विभाग ने इन पदों को भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां तय हो गई हैं।  

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय हो गई हैं। पुरुष कांस्टेबलों के 932, महिला कांस्टेबलों के 311 और पुरुष चालकों के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि नौ नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा होने जा रही है।

उत्तरी रेंज में चंबा जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड चंबा में यह परीक्षा 9 नवंबर से 19 नवंबर के बीच होगी। जिला कांगड़ा के लिए यह परीक्षा पुलिस लाइन ग्राउंड धर्मशाला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर के मध्य होगी। ऊना जिला के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड झलेड़ा में तीन जनवरी से 12 जनवरी के बीच होगी।

मध्य रेंज में लाहौल-स्पीति के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड बाशिंग कुल्लू में यह परीक्षा आठ नवंबर से नौ नवंबर, कुल्लू जिला के लिए भी इसी ग्राउंड में 10 से 20 नवंबर, मंडी जिला के लिए थर्ड आईआरबी मैदान पंडोह में 22 नवंबर से 14 दिसंबर, बिलासपुर जिला के लिए 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक लुहणू मैदान और हमीरपुर जिला के लिए तीन जनवरी से 13 जनवरी के मध्य पुलिस मैदान हमीरपुर में परीक्षा होगी।

दक्षिणी रेंज में किन्नौर जिला के लिए नौ नवंबर से 11 नवंबर के बीच पुलिस लाइन मैदान रिकांगपिओ, शिमला जिला के लिए 21 नवंबर से 3 दिसंबर तक पुलिस लाइन मैदान भराड़ी, सोलन जिला के लिए छह दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 के लिए पुलिस मैदान सोलन और सिरमौर जिला के लिए 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पुलिस लाइन नाहन में परीक्षा होगी।

कुल 1,87,476 आवेदन आए 

हिमाचल प्रदेश पुलिस को कांस्टेबलों और पुरुष चालकों की भर्ती के लिए कुल 1,87,476 आवेदन मिले हैं। सामान्य ड्यूटी पुरुष उम्मीदवारों के 1,35,333, सामान्य ड्यूटी महिला उम्मीदवारों के 52,143 और चालक पुरुष उम्मीदवारों के 4,894 पद मिले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...