मोटरसाइकिल रिपेयर शॉप में लगी आग,हजारों का स्पेयर पार्ट, और बाइक जलकर हुई खाक

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल 

नालागढ़ उपमंडल के ग्राम पंचायत ढंग नीहली के निवासी लाभ सिंह की दुकान में अचानक आग लगने से कीमती सामान एवं बाइक जलकर हुई खाक ।

पीड़ित के मुताबिक बीती रात तकरीबन 12:00 बजे रात्रि को घर के बाहर अचानक ही आग की लपटें दिखाई दी । जिस उपरांत उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनकी दुकान में पढ़ा सभी समान एवं बाइक बहुत तेज आग की चपेट में थे l जिस उपरांत पीड़ित एवं उसकी पत्नी ने घर मे मजूर पानी से भरे बर्तनों से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आग लुब्रिकेंट और पेट्रोल के कारण ज्यादा बढ़ती गई ।

उनका शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में उनकी मदद की । देर रात काफी मेहनत के बावजूद आग पर काबू पाया गया । पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने बताया की अचानक हुए इस हादसे से बो काफी बोखला गए थे ।

जिस कारण अग्निशमन विभाग को जानकारी देने की किसी को भी नहीं सूजी । आग की चपेट में आने से बाइक रिपेयर का काफी महंगा स्पेयर पार्ट्स, लुब्रिकेंट ऑयल, प्लास्टिक पार्ट आदि कीमती समान के समेत बाइक जलकर खाक हो गई ।

इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में ग्राम वासियों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को हौसला दिया ।

दिव्यांग लाभ सिंह ने प्रशासन से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई, एवं उच्च अधिकारियों को मौका देखने के लिए बोला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...