झूला बना गया फंदा, 14 वर्षीय लड़की की गई जान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के रजेरा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की की झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्नोहा (14) पुत्री विशन दास निवासी गांव टिकरा रजेरा शुक्रवार को खेत में दुप्पटे का झूला बनाकर झूल रही थी कि अचानक दुप्पटे का झूला उसके गले में फंस गया और दम घुटने से वह बेसुध हो गई।

परिजनों ने जब बेटी को झूले पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...