शिमला से रहस्यमय स्थिति में गायब बच्चे का दो टुकड़ों में बरामद हुआ शव

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के डाउनडेल में दिवाली की रात 6 वर्षीय बच्चा रहस्यमयी स्थिति से गायब हुआ जिसका शव आज बरामद हुआ है। शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। पहला हिस्सा घर से कुछ ही दूरी पर मिला था। बच्चे का सिर घर के पास मिला, लेकिन बच्चे का धड़ कनलोग के पास धोबीघाट में मिला है। अब पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सदर थाना के तहत डाउनडेल बस्ती में वीरवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब ये मामला सामने आया था। इसके बाद लोगों ने खुद बच्चे की तलाश की। पुलिस के मुताबिक बच्चे के बारे में सूचना मिलने के बाद से तलाशी के लिए 50 से ज्यादा लोगों की सर्च टीम जंगल में तलाश रही थी।

इसमें वन विभाग की टीम, पुलिस की टीम व क्यूआरटी के जवान शामिल रहे। शुक्रवार तक तक बच्चे के घर से नीचे 100 मीटर दूरी पर बच्चे की पैंट मिली थी। इसमें न हीं खून के दाग थे, न ही कहीं से फटी हुई था। हालांकि सर्च आपरेशन टीम को जंगल में दोपहर के बाद खून के धब्बे तो मिले थे, लेेकिन साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कौन बच्चे को उठाकर ले गया था।

ये हैं पूरी घटना

पुलिस के अनुसार देर रात 10 बजे कोडी मोहल्ला डाउनडेल में घर के पास दो बच्चे खेल रहे थे। इसमें से एक बच्चा रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। सुबह से लेकर अभी तक बच्चे को तलाशने का काम जंगल में चला था। 40 से ज्यादा घंटे तक चले सर्च आपरेशन के बाद टीम को ये सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...