बद्दी में पंखे बनाने वाले उद्योग में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

बद्दी- सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एचपीएसआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में पंखे बनाने वाले उद्योग में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुक्सान हो गया। फायर स्टेशन बद्दी, नालागढ़ के साथ-साथ उद्योगों के फायर टैंडर भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सानिया इंजीनियर उद्योग में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग उद्योग में फैल गई।

सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी और फिर फायर स्टेशन नालागढ़ के साथ-साथ उद्योग से भी फायर टैंडर मंगवाए गए। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी।

इसी तरह नालागढ़ में 5 अन्य जगहों पर आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। बागबानियां में कमरों में आग लगने से 5 लाख रुपए, नालागढ़ में घोड़ा चौक पर टी-स्टॉल में आग लगने से 80 हजार रुपए, जगातखाना में कबाड़ में आग लगने से 2 हजार रुपए, खोखरा में घास में आग लगने 5 हजार रुपए और भोगपुर में घास में आग लगने से 15 हजार रुपए का नुक्सान हो गया। फायर अधिकारी जयपाल ने इसकी पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...