दलित परिवार पर जानलेवा हमला, बच्चों सहित 6 लोग घायल

--Advertisement--

Image

बद्दी- सुभाष चंदेल

सोलन जिले में बद्दी में दलित परिवारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बद्दी के मानपुरा गांव का है,जहां पर एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है,हमले में बच्चों सहित छह लोग घायल हैं। जानकारी अनुसार, जब घर में महिलाएं और बच्चे और परिवार के लोग उपस्थित थे तो गांव के ही राजपूत समुदाय से संबंधित लोगों ने पहले तो गाली-गलौज की और बाद में पूरे परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों ने एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों पर डंडों से हमले का आरोप लगाया है। घटना में महिलाओं के सिर फूट गए हैं।

परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पीड़ितों को बचाया है। घायलों को इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह खेत में बुआई करने के लिए गए थे और उनका ट्रैक्टर गांव के ही राजपूत समुदाय के संबंधित लोगों के खेत से निकाला गया था, जिसको लेकर राजपूत समाज के लोगों द्वारा उनसे पहले घर में घुसकर जाति सूचक शब्द एवं गाली गलौज की गई। उसके कुछ देर बाद ही आरोपियों द्वारा एक दर्जन से ज्यादा लोगों और गुंडों को लेकर उनके पूरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया गया।

पीड़ितों का कहना है कि इस हमले में उनके दो बच्चों समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज नालागढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...