घर में घुसकर कर दी परिवार की पिटाई, पुलिस थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत एक परिवार के लोगों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज हुआ है। गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी ढाकों डाकघर नौणी तहसील व थाना सोलन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी मानसी के साथ गांव ढाकों में रहता है। पिता अनिल कुमार व माता अनु शामती में रहते हैं। वह चार नवंबर को दीपावली मनाने मेरे घर ढाकों आए थे। रात के समय जब वह घर में था तो चाचा सुनील, चाची सोनिया, बुआ संगीता, अर्जुन व जासमीन ने घर में आकर पिता अनिल, माता अनु व मेरे साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर खिड़की का शीशा तोड़ गए। इस संदर्भ में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related