DRDO में कई पदों पर निकली भर्ती,कैसे करें अप्लाई यहां पढ़ें

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रक्षा अनुसंधान व विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 116 पदों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 है।

जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थियों का चयन जरूरी शैक्षिक योग्यता के अंकों के हिसाब से होगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रिक्रूटमेंट असेसमेंट सेंटर की वेबसाइट  rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके एक नया पेज खुलेगा, जिस पर अभ्यर्थी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन की एक कॉपी प्रिंट आउट या डाउनलोड कर लें। कुल अप्रेंटिस पदों की संख्या 116 हैं। जिनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 50, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 40 और ट्रेड अप्रेंटिस के 26 पद शामिल हैं। डीआरडीओ ने 116 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...