केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रहीं तीन गाड़ियों में टक्कर, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफ‍िले में शामिल गाडि़यां शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गईं। हादसे में वाहन में सवार दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया है । सूचना है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा है। बताते हैं कि हीरानगर क्षेत्र सर्किट हाउस के पास हुए इस हादसे के दौरान केंद्रीfय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी घटनास्‍थल से आगे निकल गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही तीन गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं, जिन्‍हें हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर दीपावली उत्सव के चलते अपने गृह जिला हमीरपुर आए हुए थे।

केंद्रीय मंत्री शनिवार सुबह समीरपुर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, इस दौरान सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप सुबह करीब नौ बजे यह हादसा पेश आया है। मंत्री के काफिले में चली गाड़ियों के आपस में टकराने से वाहन चालकों सहित दो पुलिस जवानों को गहरी चोटें आई हैं। केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ सहित उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक केंद्रीय मंत्री व गाड़ी में बैठा स्टाफ पूरी तरह सुरिक्षत है। उनके काफिले के पीछे की गाड़ियों के टकराने की सूचना हमें भी मिली हैं। ट्रैफिक प्रभारी हमीरपुर पाल सिंह के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के काफिले में चल रहे वाहनों के आपस में टकराने की सूचना है। गाड़ी के आगे बेसहारा पशु आने के बाद एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रहे वाहन टकरा गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...