बड़ा फैसला: हिमाचल सरकार ने पेट्रोल 12 रूपए-डीजल 17 रूपए कम किया

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद हिमाचल सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को और कम करने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के बाद अब प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रतिलीटर सस्ता होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता को काफी राहत मिलेगी।

केंद्र के फैसले के अनुसार गुरुवार से नए दाम लागू हो गए हैं। इसके तहत प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह पेट्रोल के दाम 101.65 रुपये प्रति लीटर रहे। हालांकि, अभी भी दाम 100 रुपये से ऊपर ही है। वहीं, डीजल के दाम 86.20 रुपये प्रति लीटर रहे। शाम को प्रदेश के सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दामों में और कमी हो गई है।

कमीशन न बढ़ने से पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन नाराज

वहीं, हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने कमीशन न बढ़ाने पर नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश महासचिव अमित नंदा ने कहा वर्ष 2016 से लेकर डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। दिवाली पर परिवहन स्टाफ छुट्टी पर रहता है।

इसको देखते हुए डीलरों ने पहले ही पेट्रोल पंपों में ओवर स्टाक रखा हुआ है। लेकिन डीलरों के लिए कोई फैसला न होने से उनका दिवाला निकल गया है। डीलरों को सालों पहले का कमीशन मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...