धनबल पर जनबल की जीत, भाजपा ने खोया जनता का समर्थन, मुख्यमंत्री दे पद से इस्तीफा : राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश उपचुनावो में चारों सीटों पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर फतह हासिल की है। कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है व कहा है कि भाजपा जनता का विश्वास व समर्थन खो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देकर प्रदेश में तुरन्त चुनाव करवाये जाने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनावों में धनबल पर जनबल की जीत हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी चारों सीटों में हारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई ऐसी पार्टी से थी जिसने धर्म जाती क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह जुबल से रोहित ठाकुर व दो अन्य सीटों पर कांग्रेस जीती है।

इस सेमीफाइनल में कांग्रेस की जीत हुई है अब 2022 के फाइनल पर कांग्रेस की नजर है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में महंगाई के कारण गरीब जनता को दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। लचर कानून व आर्थिक हालत जनता के सामने हैं बीजेपी ने जनता को मुद्दों से भटकाने का काम किया। बीजेपी की सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

हार के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देकर तुरन्त चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं बने लगातार सड़को पर आकर झूठ प्रपंच की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह जीत संगठन की जीत है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...