पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए दौड़ में बीटेक और एमबीए पास, 1.87 लाख युवाओं ने किया आवेदन

--Advertisement--

Image

प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बीटेक और एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्रीधारकों ने भी आवेदन किया है। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आएं हैं। जिनमें आवेदकों के पास पीजी की भी डिग्री है।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बीटेक और एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्रीधारकों ने भी आवेदन किया है। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आएं हैं। जिनमें आवेदकों के पास पीजी की भी डिग्री है।

डेढ़ साल बाद हो रही इस भर्ती में युवाओं का जोर इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यह अकेली भर्ती होती है जो डायरेक्ट होती है। हालांकि इसमें रिवाइज वेतनमान जरूर आठ साल बाद मिलेगा लेकिन सुरक्षित नौकरी की वजह से भी युवाओं में इसे लेकर क्रेज हैं।

विभागीय सूत्रों के  अनुसार इस बार की भर्ती में आए 1.87 लाख आवेदन अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं। लेकिन रिकॉर्ड आवेदन के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। जिनमें पहला है कि भर्ती करीब डेढ़ साल बाद हो रही है और दूसरी प्रमुख वजह यह है कि युवाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है।

इसकी वजह से ज्यादा संख्या में युवा आवेदन करने के लिए पात्र बन गए हैं। फिलहाल पुलिस मुख्यालय आए हुए आवेदनों की जिलावार छंटनी शुरू कर दी है। अब छंटनी के बाद 8 नवंबर से जिलावार भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...