पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस शुरू, इन स्‍टेशनों पर ही रुकेगी

--Advertisement--

Image

पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर आज से एक्‍सप्रेस ट्रेन दौड़ना शुरू हो गई। इससे पहले तीन रेलगाड़ियां पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक चल रही थी जिन्हें सोमवार से ज्वालामुखी से आगे बैजनाथ तक चलाना शुरू कर दिया जाएगा।

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर आज से एक्‍सप्रेस ट्रेन दौड़ना शुरू हो गई। इससे पहले तीन रेलगाड़ियां पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक चल रही थी, जिन्हें सोमवार से ज्वालामुखी से आगे बैजनाथ तक चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ इस ट्रैक पर ट्रेन चार हो गई हैं। सोमवार से चार रेलगाड़ियां पठानकोट से बैजनाथ तक आवाजाही करेंगी। पठानकोट से सुबह आठ बजे एक्सप्रेस गाड़ी चल पड़ी है जो दस बजे नगरोटा सूरियां पहुंची और बैजनाथ गाड़ी का अंतिम स्टेशन होगा।

आज शुरू हुई एक्सप्रेस इन स्टेशनों में रुकेगी

आज शुरू हुई एक्सप्रेस रेलगाड़ी पठानकोट से चलेगी और पठानकोट, जसूर, जवाली, नगरोटा सूरियां, रानीताल, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ स्टेशनों में रुकेगी। जबकि अन्य छोटे बड़े स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी। लोग सभी स्टेशनों पर गाड़ी के रोकने की मांग कर रहे हैं ताकि जनता को सुविधा मिले।

जनता कर रही सभी रेलगाड़ियां बहाल करने की मांग

कांगड़ा घाटी के लोगों ने पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर सभी रेलगाड़ियां बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कोविड-19 से पहले रेलमार्ग पर सात रेलगाड़ियां आवाजाही करती थीं, जबकि करीब डेढ़ साल बाद वर्तमान तीन रेलगाड़ियां ही आवाजाही कर रही थीं। जुलाई में भारी वर्षा से ज्वालामुखी रोड से आगे रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेलगाड़ियां पठानकोट से ज्वालामुखी रोड तक ही आवाजाही कर रही थीं।

लोगों का कहना है कि अब जबकि ट्रैक की मरम्मत हो गई है और रेलगाड़ियां पठानकोट से जोगेंद्रनगर तक शुरू कर दी गई हैं तो रेलवे विभाग को सभी सात रेलगाड़ियां बहाल करने में क्या दिक्कत है। जबकि सोमवार से एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी भी बहाल कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...