ब्यास नदी में डूबे गरली ब्वायज स्कूल के दो छात्र, एनडीआरएफ की टीम ने छेड़ा सर्च अभियान

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

ब्यास नदी में दो स्कूली छात्रों की डूबने की खबर है। कांगड़ा जिला के देहरा के फेरा गांव के साथ बह रही ब्यास नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम ने शवों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अंशुल व आयुष दोनों अपने पांच स्कूली दोस्तों के साथ ब्यास नदी के किनारे चट्टानों पर पार्टी व सेल्फी लेने आए थे।

घर में आधार कार्ड अपडेट करने का बहाना लगाकर आए छात्रों डेड बॉडी अभी नहीं मिली है। घटनास्थल पर कपड़े, कोल्डड्रिंक की बोतल व गिलास मिले हैं। स्कूटी भी सड़क किनारे खड़ी मिली। यह भी बताया जा रहा है कि अन्य दोस्त भी अपनी अपनी बाइकें लेकर आए थे।

यह दोनों छात्र गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरली में ग्यारहवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे। फिलहाल नूरपुर से आई एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम, ज्वालामुखी के डीएसपी चन्द्रपाल सिंह व देहरा पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है। आए दिन कई छात्र छात्राओं को यहां सेल्फी लेते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार अंशुल कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव कठियाडा गरली जिला कांगड़ा व आयुष पुत्र राजपाल गांव व डाकघर गरली में अपने मामा के घर रहता था। जबकि आयुष के घर ऊना जिला के अम्ब के गांव पोलिया परोतां में हैं। दोनों की उम्र भी 16 वर्ष है व बीते कल सुबह स्कूटी पर सवार होकर परागपुर की तरफ गए थे। लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचे।

इन दोनों की तलाश स्थानीय लोगों द्वारा अपने तौर पर की गई। काफी मशक्कत के बाद स्कूटी देहरा के लोहर सुनहेत से चंबा पत्तन रोड़ पर फेरा गांव में ब्यास नदी के किनारे मिली। फिर परिजनों को ब्यास नदी के किनारे चट्टानों के बीच रेत पर इन दोनों के कपड़े, मोबाइल मिले।

अंशुल के दादा केवल कृष्ण ने बताया कि सुबह घर से 10 बजे आधार कार्ड अपडेट करवाने निकले थे। लेकिन जब दो बजे तक घर नहीं लौटे तो सभी ने उसको ढूंढना शुरू किया। फिर उसकी स्कूटी फेरा गांव में ब्यास नदी के किनारे सड़क पर मिली ब्यास नदी के किनारे पर जाकर देखा तो दो बच्चों के कपड़े, कोल्ड्रिंक की बोतल व गिलास मिले। उसके बाद इसकी सूचना देहरा पुलिस को दी।

देहरा का कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गरली स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र बीते कल ब्यास नदी में डूबे है। जिन्हें एनडीआरएफ टीम व गोताखोर ढूढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी बच्चे की डेड बॉडी नहीं मिली है। घटनास्थल पर कपड़े व स्कूटी मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...