तालाब पट्टा नैहरपुखर में डेढ़ किलोमीटर सड़क पर नहीं हुई टारिंग, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

--Advertisement--

Image

लोक निर्माण विभाग परागपुर के तहत गांव तालाब पट्टा नैहरनपुखर से पुली तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को लंबे समय से पक्का न करने पर तीन ग्राम पंचायत के लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। सड़क न पक्की की आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

परागपुर-आशीष कुमार

लोक निर्माण विभाग परागपुर के तहत गांव तालाब पट्टा नैहरनपुखर से पुली तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को लंबे समय से पक्का न करने पर तीन ग्राम पंचायत के लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। ग्राम पंचायत हार मिटा धजाग व अप्पर परागपुर के लोगों ने यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि आगामी एक महीने तक उक्त सड़क न पक्की की तो मजबूरन आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

वहीं ग्रामीणों का आरोप बहुत से वर्ष बीत गए। लेकिन आज दिन विभाग पक्की सड़क उक्त बाशिंदों के लिए बना नहीं पाया। यही नहीं बारिश में इस रास्ते की हालत ऐसी हो जाती है की कोई व्यक्ति आसानी से आगमन नहीं कर सकता है। स्थानीय लोगों ने उक्त कच्चे रास्ते पर आकर प्रदर्शन किया। वहीं गुस्साएं लोगों ने कहा कि अगर विभाग इस सड़क को 2022 से पहले नहीं बनाता है तो वह सड़कों पर उतरेंगे साथ ही 2022 के विधानसभा चुनावों नोटा का बटन दबाएंगे।

इस रास्ते से दिन में लगभग 5से 10000 लोग आवाजाही करते हैं परंतु रास्ते की हालत ठीक न होने से अक्सर उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है । इस डेढ़ किलोमीटर के रास्ते में दो विधानसभा क्षेत्र से सटी है जिसमें देहरा ओर जसवां परागपुर शामिल हैं।

यह बोले अधिषाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग

लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पूरी से बात की गई उन्होंने बताया कि 2021-22 के लिए केवल 3 लाख बजट को मंजूरी दी गई है क्योंकि यह योजना इस साल पहली बार वार्षिक बजट में सामने आई है वहीं अधिकारी ने जनता से यह भी आह्वान किया है वहीं बजट में से 1.5 लाख रुपये का बजट खर्च कर दिया गया है वहीं बाकी का बजट आचार सहिंता के बाद खर्च किया जाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...